गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर किया गया फुल ड्रेस रिहर्सल

Jan 24, 2026 05:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के तहत कोडरमा के बागीटाड़ स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। उपायुक्त ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की देखरेख में आयोजित इस रिहर्सल में सभी कार्यक्रमों का रियल-टाइम अभ्यास किया गया। सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया और सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर किया गया फुल ड्रेस रिहर्सल

कोडरमा, वरीय संवाददाता: गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के तहत शनिवार को कोडरमा के बागीटाड़ स्टेडियम मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। रिहर्सल उपायुक्त ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की देखरेख में हुआ। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में होने वाले सभी कार्यक्रमों का रियल-टाइम अभ्यास कराया गया, ताकि आयोजन के दिन किसी भी प्रकार की कमी या त्रुटि से बचा जा सके। इस अवसर पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च-पास्ट की सलामी ली तथा परेड में शामिल विभिन्न टुकड़ियों को संबोधित कर अनुशासन, समन्वय एवं समयबद्धता पर विशेष जोर दिया।

प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग रिहर्सल के उपरांत समारोह में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी पदाधिकारी समय से अपने-अपने दायित्व स्थल पर उपस्थित रहकर सौंपे गए कार्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करें। झांकियों के निर्धारित समय-सीमा में प्रदर्शन, मेडिकल सुविधा की सुदृढ़ व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों को समय रहते पूर्ण करने का निर्देश भी दिया गया। सुरक्षा व व्यवस्था पर विशेष जोर पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। झांकियों के अनुशासित, सुचारू एवं सुरक्षित संचालन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को भी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, प्रभारी सामान्य शाखा प्रिंस गोडविन कुजुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री अनिल कुमार सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;