खाते से अवैध निकासी मामले में दर्ज नहीं हुआ केस

Mar 10, 2026 11:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

सतगावां निवासी रंजीत कुमार के बैंक ऑफ़ बड़ौदा की झुमरीतिलैया शाखा से करीब 3.91 लाख की अवैध निकासी हुई है। रंजीत ने तिलैया थाने में 9 मार्च को आवेदन दिया है। पुलिस ने एक-दो दिन रुकने को कहा है और केस दर्ज करने का आश्वासन दिया है। यह घटना 22 से 27 फरवरी के बीच हुई।

खाते से अवैध निकासी मामले में दर्ज नहीं हुआ केस

कोडरमा। सतगावां निवासी रंजीत कुमार के बैंक ऑफ़ बड़ौदा की झुमरीतिलैया स्थित शाखा से करीब तीन लाख 91 हजार की अवैध निकासी कर ली गई है। इसको लेकर उन्होंने तिलैया थाने में नौ मार्च को आवेदन दिया था। भुक्तभोगी रंजीत कुमार ने बताया कि थाना की ओर से एक -दो दिन रुकने के लिए बोला गया है। कहा गया है कि एक-दो दिन बाद केस दर्ज किया जाएगा। मालूम हो कि 22 फरवरी से 27 फरवरी के बीच सतगावां निवासी रंजीत कुमार के बैंक ऑफ़ बड़ौदा की झुमरीतिलैया स्थित शाखा से करीब तीन लाख 91 हजार की अवैध निकासी कर ली गई है।

इसको लेकर उन्होंने तिलैया थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।