Kodarma News: जयनगर में शान से फहराया तिरंगा, कई कार्यक्रम आयोजित
Kodarma News: जयनगर के प्रखंड में 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार ने झंडा फहराया और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कई विद्यालयों और पंचायतों में भी ध्वजारोहण किया गया।

Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को तिरंगे झंडे को शान से फहराया गया। प्रखंड सह अंचल आवास परिसर में 8 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार ने झंडोत्तोलन किया। वहीं 8:25 पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार, अंचल अधिकारी सारांश जैन सहित कई जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड परिसर में स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही साथ देश को आजाद कराने में अपनी जान न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के शीला पट पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इधर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रमुख अंजू देवी, प्रखंड संसाधन केन्द्र में 8:40 बजे बीपीओ राधा सिंह, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में वार्डेन संगीता कुमारी, थाना परिसर में थाना प्रभारी विकास कुमार ने झंडारोहण किया।
इसके अलावा जयनगर प्रखंड के परसाबाद स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में निदेशक मुस्ताक खान, आदर्श शिशु प्लस टू उच्च विद्यालय बाघमारा में प्राचार्य प्रो दशरथ राणा, अप्रिशिएबल पब्लिक स्कूल में निर्देशक मुंशी यादव, मां गंगा पब्लिक स्कूल में मुन्ना प्रसाद यादव, सरस्वती पब्लिक उच्च विद्यालय में प्रधानाचार्य अर्जुन चौधरी, एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल में हीरामन मिस्त्री, कंपीटेंट पब्लिक स्कूल में सत्तार अंसारी, आदर्श विद्या मंदिर में नीलकंठ वर्णवाल, शारदा विद्या मंदिर में विजय यादव, चाणक्य स्कूल गड़गी शशि रंजन शर्मा इंडियन प्रोगेसिव स्कूल पातिशाले में ललन कुमार, डिवाइन पब्लिक स्कूल में इफ्तिखार अहमद, स्टार किड्स प्ले स्कूल में अनिल कुमार के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इसके अलावा विभिन्न पंचायत सचिवालयों, विभिन्न विद्यालयों, बैंकों व सामाजिक संस्थानों में शान से झंडा फहराया गया। इस मौके पर आदर्श शिशु प्लस टू उच्च विद्यालय बाघमारा, सरस्वती पब्लिक उच्च विद्यालय पावर हाउस डंडाडीह, एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल डंडाडीह, मां गंगा पब्लिक स्कूल पांडियाडीह, आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय माधवाटांड के द्वारा भव्य झांकी निकाली गई। इस अवसर प्रखंड विकास गौतम कुमार, अंचल अधिकारी सारांश जैन, अरमान खान, सरवर खान, वीरेंद्र कुमार, बीपीओ रामशरण, थाना प्रभारी विकास कुमार सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि व नेता उपस्थित थे।

