झंडा चौक के पास लावारिस हालत में मिला बच्चा, ले गई पुलिस
झंडा चौक के पास एक पांच वर्षीय बच्ची लावारिस हालत में मिली। बच्ची तीन-चार घंटे तक इधर-उधर भटकती रही। एक फल विक्रेता ने उसे सुरक्षित रखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को थाने ले जाकर उसकी देखभाल शुरू की और परिजनों की तलाश की। लोगों से अपील की गई कि यदि कोई बच्ची को पहचानता है तो पुलिस से संपर्क करें।

कोडरमा, वरीय संवाददाता। शहर के झंडा चौक के समीप एक पांच वर्षीय बच्ची के लावारिस हालत में मिलने से इलाके में कुछ देर के लिए हलचल मच गई। जानकारी के अनुसार बच्ची करीब तीन-चार घंटे तक आसपास इधर-उधर भटकती रही। इसी दौरान बैंक ऑफ़ इंडिया के पास ठेला लगाकर फल बेचने वाले एक दुकानदार की नजर बच्ची पर पड़ी। बच्ची को अकेला और असहाय देख उन्होंने उसे अपने पास सुरक्षित रखा और आसपास के लोगों से उसके परिजनों के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने साथ थाने ले गई, जहां उसकी देखभाल की जा रही है।
पुलिस द्वारा बच्ची के माता-पिता या परिजनों की तलाश की जा रही है। आम लोगों से अपील की गई है कि यदि कोई इस बच्ची को पहचानता हो तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस से संपर्क करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


