Kodarma News: दिव्यांगों के लिए आरक्षित था कोच, खाली होने से टली बड़ी घटना

हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

Kodarma News: कोडरमा स्टेशन पर गुरुवार को खड़ी ट्रेन की बोगी में आग लगने के बाद उठता धुआं। फोटो कोडरमा 18 कोडरमा स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी में आग लगने के बाद गुर

Kodarma News:  दिव्यांगों के लिए आरक्षित था कोच, खाली होने से टली बड़ी घटना

Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। जिस अंतिम कोच में आग लगी, वह दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित था। राहत की बात रही कि घटना के समय इस कोच में एक भी यात्री सवार नहीं था। ट्रेन की अन्य बोगियों में यात्री मौजूद थे। समय रहते आग का पता चलने और आग लगे कोच को तत्काल अन्य बोगियों से अलग कर दिए जाने से आग फैलने से रोक ली गई और बड़ी घटना टल गई। जलने की गंध के बाद यात्रियों ने दी सूचना

यात्रियों की जागरूकता

ट्रेन में सवार यात्रियों के अनुसार, उन्हें अचानक जलने की गंध महसूस हुई। संदेह होने पर यात्रियों ने बाहर निकलकर देखा तो ट्रेन की अंतिम बोगी से तेज धुआं उठ रहा था। इसके बाद उन्होंने तत्काल रेलकर्मियों को इसकी सूचना दी। आग की खबर मिलते ही कोडरमा स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ और रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।

घटना का विवरण

प्लेटफॉर्म संख्या एक पर खड़ी ट्रेन 3:15 बजे खुलने वाली थी

कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या एक पर खड़ी थी और करीब 3:15 बजे खुलने वाली थी। ट्रेन के रवाना होने से पहले ही बोगी से धुआं उठता देख लोगों ने समय रहते इसकी सूचना दी और कार्रवाई शुरू कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा समेत कई वरीय रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मौके पर स्टेशन प्रबंधक विकास कुमार, टीआई कोडरमा अरविंद कुमार सुमन, आरपीएफ प्रभारी दीपक प्रसाद समेत कई आरपीएफ जवान और रेलकर्मी मौजूद थे।

FAQs

✦यह घटना कहाँ हुई थी?−
यह घटना कोडरमा में हुई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़कोडरमाKodarma News: दिव्यांगों के लिए आरक्षित था कोच, खाली होने से टली बड़ी घटना