कोडरमा में हार्डवेयर गोदाम में आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख
कोडरमा के न्यू कॉलोनी स्थित एक हार्डवेयर गोदाम में रविवार को आग लग गई। गोदाम मालिक प्रशांत कुमार के अनुसार, आग से लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट बताया गया है। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया, लेकिन बहुत सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।

कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू कॉलोनी स्थित एक हार्डवेयर गोदाम में रविवार को अचानक आग लग जाने से अफरातफरी मच गई। गोदाम मालिक का दावा है कि करीब पांच लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार, गोदाम मालिक प्रशांत कुमार रविवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर में मौजूद थे। इसी दौरान घर के बगल में स्थित गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। जब तक वे और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन गोदाम में प्लंबिंग और हार्डवेयर सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।
इसके बाद तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक गोदाम में रखा बड़ी मात्रा में सामान जलकर नष्ट हो चुका था। गोदाम मालिक प्रशांत कुमार ने बताया कि अगलगी की इस घटना में उन्हें लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोदाम में लगे बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


