मालगाड़ी में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

रात की है । तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल को दी गई, इसके बाद रेल अधिकारी हरकत में आए और तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग कोडरमा को दी गई। सूचना देने के ब

मालगाड़ी में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। पिपराडीह से कोयला लदी मालगाड़ी जो न्यू गिरिडीह के तरफ जा रही थी। पिपराडीह में अचानक कोयले से धुआं निकलता देखा गया। घटना सोमवार की रात की है । तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल को दी गई, इसके बाद रेल अधिकारी हरकत में आए और तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग कोडरमा को दी गई। सूचना देने के बाद मालगाड़ी को धीरे-धीरे कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर लाया गया ,जहां से उसे न्यू गिरिडीह लाइन में कन्वर्ट कर खड़ा किया गया। मौके पर दमकल विभाग पहुंचकर लगभग डेढ़ घंटे के कड़े मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बता दे की कल रात में जोरदार बारिश होने के बाद भी आग सुलगती रही ,जिसके कारण दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया ।इसके बाद गाड़ी लगभग रात 8:30 से 9:30 के बीच न्यू गिरिडीह के लिए रवाना हुई । हालांकि इस घटना से परिचालन में किसी तरह का प्रभाव नहीं पड़ा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।