ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड कोडरमाजमीन विवाद में मारपीट,आाधा दर्जन लोग घायल

जमीन विवाद में मारपीट,आाधा दर्जन लोग घायल

सतगावां। थाना क्षेत्र के पंचायत अंबाबाद ग्राम समयडीह में 12 सितंबर की देर शाम दो सगे भाइयों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में दोनों पक्षों से...

जमीन विवाद में मारपीट,आाधा दर्जन लोग घायल
हिन्दुस्तान टीम,कोडरमाTue, 14 Sep 2021 03:10 AM
ऐप पर पढ़ें

सतगावां। थाना क्षेत्र के पंचायत अंबाबाद ग्राम समयडीह में 12 सितंबर की देर शाम दो सगे भाइयों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार आजाद यादव और रामबचन यादव दोनों सगे भाइयों के बीच जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों ओर से कुल छ: लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें आजाद यादव,45 साल,पिता-स्व.वासुदेव यादव,पत्नी रेणु देवी 42 साल, बेटा सूरज कुमार 14 साल घायल हो गए। जबकि सगे बड़े भाई रामबचन यादव 50 साल,पत्नी अझोलवा देवी 45 साल,पुत्री रिंकू देवी 22 साल घायल हो गए। मारपीट की घटना के बाद घायल व्यक्ति सतगावां थाना पहुंचे,जहां थाना द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। जानकारी के मुताबिक कुछ गंभर घायल लोगों की बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल रेफर किया गया है। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से थाना में आवेदन नहीं दिया गया है। बरहाल पुलिस मामले को लेकर तफ्तीश कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें