Kodarma News: डोमचांच में जमीन पर बाउंड्री कराने के दौरान मारपीट, थाने में शिकायत
Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के सपही गांव में जमीन पर बाउंड्री कराने के दौरान मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित

Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सपही गांव में जमीन पर बाउंड्री कराने के दौरान मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ डोमचांच थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। सपही निवासी नीतीश कुमार (पिता-संजय साव) ने अपने आवेदन में बताया है कि 14 जुलाई को वह अपनी जमीन पर बाउंड्री का कार्य करा रहा था। इसी दौरान गांव के अमित कुमार, अविनाश कुमार (दोनों पिता-पवन साव), अनीता देवी (पति-पवन साव) तथा पवन साव (पिता-स्व. केशर साव) वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।आवेदन
में आरोप लगाया गया है कि अमित कुमार और अनीता देवी ने रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया। साथ ही आरोप है कि आरोपितों ने उसे शौचालय में डालने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने थाना प्रभारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इधर, डोमचांच थाना पुलिस ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


