
किसानों की सुविधा के लिए बना कोल्ड चैंबर तीन साल से पड़ा है बेकार
के तहत आधुनिक कोल्ड चैंबर(शील गृह) का निर्माण कराया गया है। संवेदक द्वारा इसे तैयार कर करीब तीन साल पहले हीं विभाग को हैंडओवर कर दिया गया है, मगर अब
चंदवारा निज प्रतिनिधि। किसानों को अपने सब्जियों व फलों को सुरक्षित रखने के उपयुक्त स्थान न होने के कारण होने वाले नुकसान को देखते हुए जिला सहकारिता विभाग के द्वारा चंदवारा प्रखंड मुख्यालय परिसर में बना आधुनिक कोल्ड चैंबर करीब तीन सालों से बेकार पड़ा है। उपयोग न होने के कारण रखे-रखे इसके कुलिंग सिस्टम व जेनरेटर भी खराब हो रहे हैं। कोल्ड चैंबर के चारों ओर जंगल-झाड़ियां ने अपना स्थान बना लिया है। बता दें कि 32 लाख की लागत से कृषि विभाग के पहल पर सामुदायिक सुविधा सेंटर के तहत आधुनिक कोल्ड चैंबर(शील गृह) का निर्माण कराया गया है।
संवेदक द्वारा इसे तैयार कर करीब तीन साल पहले हीं विभाग को हैंडओवर कर दिया गया है, मगर अब तक इसका उपयोग किसानों के लिए नहीं लाया जाना, कहीं न कहीं सरकारी राशि का दुरुपयोग हीं नजर आती है। बता दें उक्त कोल्ड चेंबर का उद्देश्य छोटे-मोटे किसानों को अपनी सब्जियों व फलों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने को लेकर किया गया है, ताकि किसानों को फसल के तुरंत बिक्री के दबाब से मुक्ति मिलेगी व बेहतर दाम उन्हें मिल पायेगा। जानकारी के अनुसार कोल्ड चेंबर में अत्याधुनिक तापमान नियंत्रण प्रणाली लगायी गई है, जहां कई तरह की सब्जियों को कई दिनों तक ताजा रखा जा सकता है। इससे फसल खराब होने की समस्या काफी हद तक कम होगी। वहीं किसानों ने बताया कि उचित भंडारण व्यवस्था न होने फसल का बडा हिस्सा खराब हो जाता है, जिससे उन्हें औने-पौने दाम में सब्जियों को बेचना पड़ता है। उन्होंने बताया कि चंदवारा, मिटको के पास एक बडा कोल्ड स्टोरेज है, जो प्राइवेट है, जहां किसानों को सब्जियों को रखना महंगा पड़ता है। केवल आलू रखा जाता है, ताकि लंबे समय तक सुरक्षित रहे और उसका वाजिव मूल्य मिल सके। किसानों ने कहा कि उक्त कोल्ड चेंबर के शुरू होने से छोटे किसानों को काफी राहत मिलेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




