Kodarma News: जिले में धान के बिचड़े तैयार, किसानों को अच्छी बारिश का इंतजार

हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

Kodarma News: कोडरमा के किसानों ने धान का बिचड़ा तैयार किया है, लेकिन अच्छी बारिश की कमी के कारण रोपनी नहीं हो सकी है। मानसून की मिजाज खराब होने से औसत से कम बारिश हो रही है, जिससे खेतों में पानी नहीं जमा हो रहा है। किसान अब झमाझम बारिश की प्रतीक्षा कर रहे हैं ताकि रोपाई का कार्य शुरू हो सके।

Kodarma News: जिले में धान के बिचड़े तैयार, किसानों को अच्छी बारिश का इंतजार

Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले के कई प्रखंडों में धान का बिचड़ा तैयार है। मगर किसानों को अच्छी बारिश का इंतजार है। मानसून का मिजाज गड़बड़ रहने से अच्छी बारिश नहीं हो रही है। औसत से काफी कम बारिश के कारण खेतों में पानी नहीं दिखाई दे रहा है। ऐसी स्थिति में किसान हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। उन्हें घंटों झमाझम बारिश की प्रतीक्षा है। कभी-कभार होने वाली बारिश से खेतीबाड़ी के काम होना असंभव है।कोडरमा के अलावा विभिन्न प्रखंडों में बारिश के अभाव में अब तक धान की रोपनी शुरू नहीं हो सकी है। हालांकि, बहुत सारे किसान अभी धान का बिचड़ा तैयार करने में जुटे हैं।

ऐसे किसानों के लिए तत्काल बारिश की जरूरत नहीं है। परन्तु, बिचड़ा तैयार कर चुके किसानों का कहना है कि खेतों में रोपनी योग्य पर्याप्त पानी जमा होने के बाद ही रोपाई का कार्य शुरू होगा। इसके लिए अच्छी बारिश की आवश्यकता है। क्योंकि बोरिंग चलाकर धान की रोपनी करना महंगा साबित होता है और कृषि फीडर में बिजली सप्लाई भी पर्याप्त नहीं मिलती है। यदि एक सप्ताह में बारिश होती है तो धान रोपनी का काम शुरू हो सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsKodarma News: जिले में धान के बिचड़े तैयार, किसानों को अच्छी बारिश का इंतजार