अहले सुबह जलेगी होलिका, गणगौर परिक्रमा से गूंजेगा भक्त प्रह्लाद चौक

Mar 02, 2026 12:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि भव्य होलिका दहन का आयोजन किया जाएगा। श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, अड्डी बंगला के पुजारी राम प्रवेश पांडेय ने बताया कि पंचां

अहले सुबह जलेगी होलिका, गणगौर परिक्रमा से गूंजेगा भक्त प्रह्लाद चौक

झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि शहर में होलिका दहन को लेकर उत्साह चरम पर है। शहर के स्टेशन रोड स्थित अलका चौक के समीप भक्त प्रह्लाद चौक में हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य होलिका दहन का आयोजन किया जाएगा। श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, अड्डी बंगला के पुजारी राम प्रवेश पांडेय ने बताया कि पंचांग के अनुसार यही समय इस वर्ष होलिका दहन के लिए सर्वश्रेष्ठ है। भक्त प्रह्लाद चौक पर होने वाला होलिका दहन विशेष धार्मिक महत्व रखता है। यहां लगभग 87 वर्षों से यह परंपरा निभाई जा रही है। इस अवसर पर राजस्थानी समाज की नवविवाहिता महिलाएं गणगौर पर्व की पूर्व संध्या पर होलिका की परिक्रमा करती हैं।

परिक्रमा के बाद महिलाएं होलिका की राख अपने साथ ले जाकर 16 दिवसीय गणगौर पूजा की शुरुआत करती हैं। आयोजन समिति की ओर से लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की जा रही है, ताकि अहले सुबह होने वाले कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहेगा। होलिका दहन के समय आसपास के क्षेत्रों में लगभग एक घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।