परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में छात्राओं को दी गई भावभीनी विदाई

Mar 02, 2026 11:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

फोटो कोडरमा 12 बालिका विद्यालय, पोखरडिहा सह परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में सोमवार को कक्षा दसवीं की छात्राओं के लिए भावभीना विदाई समारोह आयोजित कि

परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में छात्राओं को दी गई भावभीनी विदाई

सतगावां, निज प्रतिनिधि । प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पोखरडिहा सह परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में सोमवार को कक्षा दसवीं की छात्राओं के लिए भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह वर्ष 2026 की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में शामिल होने वाली छात्राओं के सम्मान में आयोजित किया गया, जहां विद्यालय परिवार ने नम आंखों से उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदा किया। कार्यक्रम की शुरुआत वार्डन प्रतिज्ञा कुमारी मिंस द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करने के साथ हुई। समारोह की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने की। अपने संबोधन में उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि परीक्षा जीवन का केवल एक पड़ाव है, मंजिल नहीं।

उन्होंने छात्राओं को कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा जारी रखने की प्रेरणा दी। शिक्षिका कुमारी निशा एवं मिथलेश कुमार ने भी छात्राओं को परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।