प्रखंड कार्यालय में निर्वाचन कार्यों की समीक्षा, तैयारी पर चर्चा

Jan 19, 2026 11:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

जयनगर में बीडीओ गौतम कुमार की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें 10 जनवरी 2026 के वीडियो कॉन्फ्रेंस के निर्देशों के आधार पर निर्वाचन कार्यों की समीक्षा की गई। बीएलओ एप के माध्यम से मतदाता आधार सीडिंग की प्रगति पर ध्यान दिया गया और तकनीकी सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

प्रखंड कार्यालय में निर्वाचन कार्यों की समीक्षा, तैयारी पर चर्चा

जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय में बीडीओ एवं सह सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी गौतम कुमार की अध्यक्षता में सभी बीएलओ, सुपरवाइजर एवं निर्वाचन कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 10 जनवरी 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंस में प्राप्त निर्देशों के आधार पर निर्वाचन से जुड़े सभी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में बीएलओ एप के माध्यम से मतदाता आधार सीडिंग की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया गया। कम प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को चिन्हित कर उनके क्षेत्रों में तकनीकी सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। राज्य या क्षेत्र से बाहर रहने वाले मतदाताओं का डिजिटलीकरण, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण सूची का शत-प्रतिशत डिजिटलीकरण तथा सभी पात्र मतदाताओं के सीडिंग कार्य को शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया गया।

साथ ही विशेष अभियान के दौरान गलत मैप किए गए मतदाताओं को हटाने, बीएलओ पुस्तिकाओं और कॉल अनुरोधों की नियमित निगरानी, तथा लंबित मामलों को 48 घंटे से अधिक न रखने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में बूथ लेवल एजेंटों का नामांकन, प्रपत्र-8 के माध्यम से धुंधले फोटो बदलने, मतदान केंद्रों के युक्तिकरण और अतिरिक्त बीएलओ चयन सहित गृह क्रमांकन कार्य को समयबद्ध पूरा करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में कार्य में कमी दिखाने वाले बीएलओ को कड़ी चेतावनी दी गई और सभी कर्मियों से निर्वाचन कार्य में पारदर्शिता, गंभीरता और उत्तरदायित्व बनाए रखने की अपील की गई, ताकि मतदाता सूची की शुद्धता और निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनी रहे। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी के साथ प्रेम कुमार (प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी), अभिनय कुमार (श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी), दिनेश कुमार यादव (प्रखंड कल्याण पदाधिकारी) तथा बीएलओ सुपरवाइजर अजय कुमार साव, देवनारायण गोप, सनोज कुमार, अमित कुमार और निर्वाचन कंप्यूटर ऑपरेटर अखिलेश कुमार सहित प्रखंड के सभी बीएलओ उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;