
डोमचांच नगर पंचायत: अध्यक्ष के लिए छह ने खरीदा नामांकन पर्चा, आज करेंगे नामांकन
डोमचांच में नगर पंचायत चुनाव को लेकर चुनावी हलचल तेज है। अब तक 6 उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र खरीदे हैं। वार्ड पार्षद पद के लिए 48 नामांकन हुए हैं। प्रशासन चुनाव को निष्पक्ष बनाने के लिए सतर्क है। बुधवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है, जिससे अधिक भीड़ की संभावना है।
डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत चुनाव को लेकर मंगलवार को प्रखंड परिसर में दिनभर चुनावी हलचल देखी गई। संभावित उम्मीदवारों का नामांकन परचा खरीदने के लिए लगातार आना-जाना लगा, जिससे परिसर में चहल-पहल का माहौल बना रहा। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अब तक कुल 6 उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र खरीदे हैं। इनमें पप्पू मेहता, सूरज उजाला, उमेश वर्मा, बसंत मेहता, रोहित मेहता और संतोष यादव शामिल हैं। अध्यक्ष पद की चुनावी तस्वीर धीरे-धीरे स्पष्ट होती नजर आ रही है। वहीं, वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 48 नामांकन प्रपत्र की बिक्री हुई है। हालांकि, वार्ड संख्या 5 और 11 से अब तक किसी ने नामांकन नहीं कराया, जिससे इन वार्डों में फिलहाल राजनीतिक गतिविधियां कम नजर आ रही हैं।
प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती है। प्रखंड परिसर सहित नगर क्षेत्र में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रिय मौजूदगी के साथ नियमित गश्ती की जा रही है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। ऐसे में अंतिम दिन भारी भीड़ और अधिक नामांकन दाखिल होने की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय लोग भी चुनावी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और आने वाले दिनों में राजनीतिक गतिविधियों में और तेजी आने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




