तिलैया थाना क्षेत्र से आठ वर्षीय बच्चा लापता, पुलिस कर रही जांच
By Newswrap
हिन्दुस्तान, कोडरमातिलैया थाना क्षेत्र से आठ वर्षीय मो. इरफान अंसारी 7 जून से लापता है। उसकी मां अंजुम बानो ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बच्चे ने दोपहर 2 बजे घर के बाहर खेलना शुरू किया, लेकिन बाद में वह गायब हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोडरमा। तिलैया थाना क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्चे की गुमशुदगी का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर परिजनों की ओर से एक रिपोर्ट तिलैया थाना में दर्ज कराई गई है। थाना में दिए गए आवेदन में बच्चे की मां अंजुम बानो, पति- मो.इमरान ने कहा है कि आठ साल का बच्चा मो. इरफान अंसारी पिछले सात जून से लापता है। अंजुम बानो का कहना है कि वह घर के बाहर दोपहर लगभग 2:00 बजे खेल रहा था। थोड़ी देर बाद जब वह नहीं दिखा तो, काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बच्चे के पिता मो. इमरान हसनाबाद स्थित टीओपी गली में रहते हैं।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


