अमन और मोहब्बत के माहौल में गले मिलकर दी गई ईद की मुबारकबाद

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

जयनगर में इस वर्ष ईद-उल-फितर का पर्व उल्लास और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाया गया। मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोग एकत्र हुए। उलेमा ने ईद के महत्व पर प्रकाश डाला और समाज में भाईचारे को बनाए रखने की अपील की। बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला और प्रशासन ने सुरक्षा सुनिश्चित की।

अमन और मोहब्बत के माहौल में गले मिलकर दी गई ईद की मुबारकबाद

जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में ईद-उल-फितर का पर्व इस वर्ष भी उल्लास, सामाजिक सौहार्द और धार्मिक आस्था के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। शनिवार की सुबह से ही विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी। निर्धारित समय पर इमामों की अगुवाई में नमाज अदा की गई, जिसके बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज में आयोजित संबोधन में स्थानीय उलेमा ने ईद के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर केवल खुशी का पर्व नहीं, बल्कि यह त्याग, संयम, और मानवता का संदेश देने वाला अवसर है।

रमजान माह में किए गए रोजा, इबादत और जरूरतमंदों की सहायता के महत्व को हुए उन्होंने समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारे को बनाए रखने की अपील की। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि ईद का वास्तविक संदेश आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता में निहित है। समाज में भेदभाव को समाप्त कर सभी वर्गों के लोगों को मिलजुल कर रहना चाहिए।बच्चों एवं युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। नए कपड़े में सजे बच्चे ईदी प्राप्त कर तथा अपने मित्रों के साथ खुशियां जाहिर करते नजर आए। स्थानीय बाजारों में भी खरीदारी को लेकर दिनभर चहल-पहल बनी रही।वहीं, पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद रहा। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इस दौरान इंस्पेक्टर सुजीत कुमार, अंचल अधिकारी सारांश जैन, प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक केडी प्रसाद, आशीष हसदा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान विभिन्न स्थानों पर सक्रिय रूप से तैनात रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।