केटीपीएस गेट पर कल विस्थापितों का प्रदर्शन, तैयारी तेज
डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने अपने हक के लिए प्रबंधन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। 8 अप्रैल को केटीपीएस के गेट नंबर-1 पर प्रदर्शन होगा। पूर्व मुखिया धीरज कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय और काम के घंटे को लेकर चर्चा हुई।

जयनगर, निज प्रतिनिधि। डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने अपने हक और अधिकारों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है। इसी क्रम में 8 अप्रैल को केटीपीएस के गेट नंबर-1 के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन की सफलता को लेकर विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को पिपराडीह पंचायत के पूर्व मुखिया धीरज कुमार की अध्यक्षता में मोर्चा की बैठक हुई। महादेव राम ने कहा कि प्रबंधन ने लंबे समय से क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय किया है, लेकिन अब विस्थापित अपने अधिकार लेकर रहेंगे। एक्टू के जिला सचिव विजय पासवान ने आरोप लगाया कि मजदूरों से 8 घंटे के बजाय 12 घंटे काम लिया जा रहा है, जबकि भुगतान 8 घंटे का ही किया जाता है।
पूर्व उप प्रमुख वीरेंद्र यादव ने कहा कि स्थानीय लोगों को काम नहीं मिल रहा है, जबकि बाहरी ठेकेदार और मजदूरों को प्राथमिकता दी जा रही है। बैठक में बड़ी संख्या में विस्थापित और प्रभावित परिवारों के लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


