Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsDomchanch MP Sports Festival Concludes with PM Modi s Virtual Address
सांसद खेल महोत्सव: बालिका व बालक वर्ग में डोमचांच विजेता

सांसद खेल महोत्सव: बालिका व बालक वर्ग में डोमचांच विजेता

संक्षेप:

डोमचांच में सांसद खेल महोत्सव का समापन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से खिलाड़ियों को संबोधित किया। विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को निखारना है। डोमचांच की बालिका और बालक टीमों ने क्रमशः 2-0 और 1-0 से जीत दर्ज की।

Dec 26, 2025 01:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच में सांसद खेल महोत्सव का समापन गुरुवार को सीएम हाईस्कूल मैदान में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशभर के खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान कर रहा है, जिससे उनकी खेल प्रतिभा निखरकर सामने आए और वे राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ. नीरा यादव, प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी, नगर मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार एवं मुकेश जालान ने संयुक्त रूप से किया। समापन के अवसर पर पहला फाइनल फुटबॉल मुकाबला बालिका वर्ग में डोमचांच एवं जयनगर टीम के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए डोमचांच की बालिका टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं दूसरा फाइनल मुकाबला बालक वर्ग में डोमचांच एवं चाराडीह टीम के बीच खेला गया, जिसमें डोमचांच की टीम ने 1-0 से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से सभी लोकसभा क्षेत्रों में सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत की है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी खेलों में आगे बढ़कर राज्य व देश का नाम रोशन कर सकें। प्रमुख सत्यनारायण यादव ने आयोजन को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह महोत्सव युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री सदैव युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहे हैं और यह मंच ग्रामीण युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ है। नगर मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार ने कहा कि खेल महोत्सव ने युवाओं को एक सशक्त मंच दिया है। मौके पर भाजपा नेता महेंद्र वर्मा, वीरेंद्र मेहता, संजय मेहता, राजेश सिंह, सुनील भारती, सुनीति सेठ, कामिनी देवी, मिथिलेश यादव, जिला परिषद सदस्य राज कुमार यादव, सुनील मेहता, संजीव कुमार, विजय यादव, शिवेंद्र नारायण सिन्हा, परमेश्वर यादव, महेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।