अवैध खनन, उत्खनन और परिवहन में शामिल लोगों पर करें कार्रवाई: डीसी
उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के मामलों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिला खनन पदाधिकारी ने अवैध भंडारण के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी प्रस्तुत की।

कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व बैठकों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान जिला खनन पदाधिकारी ने बालू एवं पत्थर के अवैध भंडारण और परिवहन के विरुद्ध की गई कार्रवाई की जानकारी प्रस्तुत की। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अवैध रूप से बालू के उठाव, परिवहन और भंडारण के मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन, उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
राजस्व संग्रह को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त ने खदानों एवं क्रशर इकाइयों की नियमित जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने और दोषियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने को कहा। बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष, वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला, उप विकास आयुक्त रवि जैन, अपर समाहर्ता संजय पीएम कूजूर, अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा विजय कुमार सोनी, जिला खनन पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


