Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsDistrict Level Mining Task Force Meeting Addresses Illegal Mining and Resource Conservation
जिले में खुलेआम जारी है ढीबरा का खनन और परिवहन

जिले में खुलेआम जारी है ढीबरा का खनन और परिवहन

संक्षेप:

फोटो कोडरमा 02 र को आयोजित बैठक में मौजूद डीसी, एसपी और एसडीओ। उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न अवैध खनन

Oct 25, 2025 08:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

कोडरमा, वरीय संवाददाता समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं संसाधनों के संरक्षण से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्र में कानून का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण अभियान चलाया जाए तथा जहां भी अवैध गतिविधियाँ पाई जाएँ, वहां त्वरित जब्ती एवं विधि-सम्मत कार्रवाई की जाए। दूसरी ओर, कोडरमा जिले में खुलेआम ढीबरा के नाम पर माइका का खनन और परिवहन का काम चल रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

संबंधित अधिकारी अपने वरीय अधिकारियों के आदेश का भी पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने खनन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पुलिस एवं परिवहन विभाग के सहयोग से संयुक्त टीम बनाकर लगातार जांच अभियान संचालित करें। साथ ही, वैध खनन पट्टाधारकों को भी निर्धारित शर्तों, पर्यावरणीय मानकों एवं सुरक्षा नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने और अवैध खनन या खनिज परिवहन की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी, खनन पदाधिकारी सहित सभी अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।