शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए अधिकारियों को नियमित जांच का आदेश

Apr 06, 2026 11:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

सोमवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में जिले के उच्च विद्यालयों और प्लस टू विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में शैक्षणिक संकेतकों, 'प्रोजेक्ट रेल' और 'प्रोजेक्ट इंपैक्ट' पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए अधिकारियों को नियमित जांच का आदेश

कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में सोमवार को जिले के उच्च विद्यालय एवं प्लस टू विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आधारभूत कक्षाओं के संचालन, “प्रोजेक्ट रेल”, “प्रोजेक्ट इंपैक्ट”, “स्कूल रूआर 2026”, निर्माण, छात्रों के आधार अपडेटेशन सहित विभिन्न शैक्षणिक संकेतकों पर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने जिला शिक्षा प्रदर्शन समीक्षा के तहत सभी इंडिकेटर्स की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने “प्रोजेक्ट रेल” और “प्रोजेक्ट इंपैक्ट” के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने तथा नवाचारों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष बल दिया।

पाठ्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन और स्मार्ट क्लासेस के अधिकतम उपयोग को लेकर विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रत्येक विद्यालय में नामित नोडल शिक्षक की भूमिका स्पष्ट करते हुए विद्यार्थियों से नियमित फीडबैक लेने और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए ठोस पहल करने को कहा गया। बैठक में शिक्षक एवं छात्र उपस्थिति को शिक्षा की गुणवत्ता का प्रमुख आधार बताते हुए डेली मॉनिटरिंग सिस्टम को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए। साथ ही का शत-प्रतिशत निर्माण, प्रभावी क्रियान्वयन तथा विद्यालयों में स्वच्छता एवं हेल्थ एंड वेलनेस गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रधानाचार्य एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।