
जिले के छह निजी अस्पतालों को तत्काल बंद कराने का आदेश
उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत जिलास्तरीय सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में कई अस्पतालों को बंद करने का आदेश दिया गया, जिनमें बाबा नेत्रालय, मां गंगा क्लीनिक, जय-जय क्लीनिक, सफी क्लीनिक, अपोलो हेल्थ केयर और सागर क्लीनिक शामिल हैं।
कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत जिलास्तरीय सलाहकार समिति की बैठक हुई। इन अस्पतालों को बंद कराने का दिया गया आदेश डीसी ने बैठक क्रम में बाबा नेत्रालय चंदवारा, मां गंगा क्लीनिक झुमरी तिलैया, जय-जय क्लीनिक चंदवारा, सफी क्लीनिक उरवां, अपोलो हेल्थ केयर डोमचांच एवं सागर क्लीनिक रिसर्च एवं ट्रॉमा सेंटर झुमरी तिलैया को बंद कराने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों के निबंधन एवं नवीकरण से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वन प्वाइंट डायग्नोस्टिक, आशादीप डायग्नोस्टिक एवं भागीरथी मातृसदन से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने वन प्वाइंट डायग्नोस्टिक के नवीकरण तथा आशादीप डायग्नोस्टिक के स्थल परिवर्तन को स्वीकृति प्रदान की।
भागीरथी मातृसदन का स्थल निरीक्षण कराने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने जिला निबंधन प्राधिकार की बैठक आयोजित कर कांति क्लीनिक के विरुद्ध दो लाख रुपये का आर्थिक दंड जमा कराने हेतु पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन को लेकर सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों के प्रबंधकों तथा ग्रीन लैंड एजेंसी के साथ बैठक आयोजित कर बायो मेडिकल वेस्ट का नियमित उठाव एवं सुरक्षित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया। उपायुक्त के निर्देशानुसार हाल के दिनों में निजी अस्पतालों में किए गए निरीक्षण प्रतिवेदनों के आधार पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। निर्धारित मानकों के अनुसार 30 अंक से कम प्राप्त करने वाले अस्पतालों को बंद करने, 31 से 50 अंक प्राप्त करने वालों को शोकॉज नोटिस जारी करने, 50 से 79 अंक प्राप्त करने वालों को चेतावनी पत्र देने तथा 80 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अस्पतालों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह, डीडीएम पवन सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इन अस्पतालों को बंद कराने का दिया गया आदेश डीसी ने बैठक क्रम में बाबा नेत्रालय चंदवारा, मां गंगा क्लीनिक झुमरी तिलैया, जय-जय क्लीनिक चंदवारा, सफी क्लीनिक उरवां, अपोलो हेल्थ केयर डोमचांच एवं सागर क्लीनिक रिसर्च एवं ट्रॉमा सेंटर झुमरी तिलैया को बंद करने का निर्णय लिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




