Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsDistribution of 19 981 Blankets in Koderma for Winter Relief
जिले में 19,981 कंबलों का होगा वितरण, जैम पोर्टल से खरीदारी की सूचना

जिले में 19,981 कंबलों का होगा वितरण, जैम पोर्टल से खरीदारी की सूचना

संक्षेप:

कोडरमा जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासन ने गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को राहत देने के लिए 19,981 कंबलों का वितरण करने की योजना बनाई है। ये कंबल आदिम जनजाति परिवारों, भिक्षुकों और अन्य जरूरतमंदों को प्राथमिकता के साथ वितरित किए जाएंगे। कंबल वितरण एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य है।

Dec 16, 2025 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीब, लाचार और वंचित वर्ग के लोगों को राहत देने के लिए प्रशासन ने कंबल वितरण की तैयारी पूरी कर ली है। जिलेभर में कुल 19 हजार 981 कंबलों का वितरण किया जाएगा, जिसे एक सप्ताह के भीतर जरूरतमंदों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। कंबल वितरण में आदिम जनजाति परिवारों, भिक्षुकों, गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले लोगों, बीमार, वृद्ध एवं अन्य वंचित वर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि ठंड के मौसम में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रखंडवार कंबल वितरण का ब्योरा देते हुए सामाजिक सुरक्षा कोषांग के पदाधिकारी नितीश कुमार निशांत ने बताया कि कोडरमा प्रखंड में 2400, डोमचांच में 2900, सतगावां में 1900, मरकच्चो में 2500, चंदवारा में 2300 कंबल वितरित किए जाएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं नगर पंचायत झुमरी तिलैया में 2300, नगर पंचायत कोडरमा में 600 तथा नगर पंचायत डोमचांच में 400 कंबलों का वितरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिले में 1281 कंबल सुरक्षित रखे जाएंगे, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंदों के बीच वितरित किया जाएगा। कोडरमा प्रखंड में कंबलों की आपूर्ति हो चुकी है। शेष प्रखंडों और नगर पंचायतों में भी दो से तीन दिनों के भीतर कंबल उपलब्ध करा दिए जाएंगे।