अयोग्य राशन कार्डधारियों पर कसेगा शिकंजा, निरस्तीकरण व जुर्माने की तैयारी

Apr 07, 2026 11:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

कोडरमा जिले में ऐसे राशन कार्डधारियों की पहचान की जा रही है जो पात्रता नहीं रखते हैं। आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि अब डिजिटल डाटाबेस के माध्यम से ऑनलाइन सत्यापन किया जा रहा है। आयकर विभाग और अन्य सरकारी स्रोतों से आंकड़ों का मिलान कर अपात्र लोगों की पहचान की जा रही है।

अयोग्य राशन कार्डधारियों पर कसेगा शिकंजा, निरस्तीकरण व जुर्माने की तैयारी

कोडरमा। जिले में ऐसे राशन कार्डधारियों की पहचान की जा रही है जो पात्रता नहीं रखते, लेकिन योजना का लाभ ले रहे हैं। आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि अयोग्य लाभुकों के सत्यापन के लिए प्रक्रिया को और मजबूत किया गया है। अब भौतिक जांच के बजाय डिजिटल डाटाबेस के माध्यम से ऑनलाइन सत्यापन किया जा रहा है। इसके तहत आयकर विभाग, परिवहन विभाग और अन्य सरकारी स्रोतों से आंकड़ों का मिलान किया जा रहा है, ताकि आयकर रिटर्न भरने वाले या चारपहिया वाहन रखने वाले अपात्र लोगों की पहचान हो सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।