Kodarma News: मरकच्चो में सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सावन की तीसरी सोमवारी पर हजारों श्रद्धालुओं ने देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्च

Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सावन की तीसरी सोमवारी पर हजारों श्रद्धालुओं ने देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी, जो देर शाम तक बनी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, चंदन, दूध, फूल, धतूरा आदि अर्पित कर विधिवत पूजा की। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा। प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध धर्मस्थल कर्माधाम, मां चंचालनी परिसर, थाना परिसर और प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित शिवालय के अलावा लाल नगर, कोटवार मोहल्ला, बड़ा अखाड़ा, ब्राह्मण टोला, पश्चिम मोहल्ला, कुम्हार टोली, श्रीनगर, कन्हैया नगर और पुनर्वास स्थित शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, समाज और देश में शांति तथा विश्व कल्याण की कामना की। सोमवारी को लेकर पूरे क्षेत्र में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।


