शहर के स्ट्रीट वेंडरों को अशोका होटल पीछे स्थानांतरित करें: डीसी

हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने नगर परिषद् झुमरी तिलैया का दौरा किया। उन्होंने विकास योजनाओं और सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों को कचरे के नियमित निष्पादन और शहर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेडियम और पार्क निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया और गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने का आदेश दिया।

शहर के स्ट्रीट वेंडरों को अशोका होटल पीछे स्थानांतरित करें: डीसी

कोडरमा, निज प्रतिनिधि। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने मंगलवार को नगर परिषद् झुमरी तिलैया का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं एवं नगर क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद् के प्रशासक एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने शहर में स्वच्छता व्यवस्था, नियमित कचरा संग्रहण एवं उसके निष्पादन कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को नगर क्षेत्र में साफ-सफाई बनाए रखने तथा कचरे के नियमित निष्पादन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही स्ट्रीट वेंडरों को अशोका होटल के समीप निर्धारित स्थल पर स्थानांतरित करने का निर्देश भी दिया।

उपायुक्त ने गुमो स्थित स्टेडियम एवं पार्क निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने नगर परिषद् प्रशासन को नियमित स्वच्छता अभियान चलाने तथा नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। मौके पर उप विकास आयुक्त रवि जैन, नगर परिषद् झुमरी तिलैया के प्रशासक अंकित गुप्ता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsKodarma Newsशहर के स्ट्रीट वेंडरों को अशोका होटल पीछे स्थानांतरित करें: डीसी