Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsDeputy Commissioner Rituraj Leads Video Conference Meeting on Public Grievances Management
पोर्टल पर आए आवेदनों का तत्काल निपटाएं: उपायुक्त

पोर्टल पर आए आवेदनों का तत्काल निपटाएं: उपायुक्त

संक्षेप:

उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जन शिकायत कोषांग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निष्पादन पर जोर दिया गया। कई लंबित आवेदनों की समीक्षा की गई और प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Dec 16, 2025 11:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जन शिकायत कोषांग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त आमजन की शिकायतों एवं आवेदनों के त्वरित, प्रभावी और समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। समीक्षा के दौरान प्रखंड एवं अंचल कार्यालय, विद्युत विभाग, सहकारिता विभाग, अपर समाहर्ता कार्यालय, आपूर्ति विभाग, नगर पंचायत एवं नगर परिषद, परिवहन विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित लंबित व प्राप्त आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पोर्टल पर दर्ज सभी आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा शत-प्रतिशत निष्पादन करते हुए आमजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बैठक में अबुआ आवास निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मरकच्चो में विद्युत संबंधी समस्या, जमीन हड़पने के मामले, पीसीसी सड़क निर्माण तथा पैक्स गोदाम निर्माण से संबंधित आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उप विकास आयुक्त रवि जैन, अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह, अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रदीप शुक्ला, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजुर सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी उपस्थित रहे।