दाखिल-खारिज के नाम पर लोगों को नहीं भटकाएं, सभी मामले जल्द निपटाएं: डीसी

Dec 16, 2025 12:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण और जिला भू-अर्जन कार्यालय से संबंधित बैठक हुई। उपायुक्त ने सभी विभागों को राजस्व संग्रह का 100% लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया और लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षण देने की बात भी कही गई।

दाखिल-खारिज के नाम पर लोगों को नहीं भटकाएं, सभी मामले जल्द निपटाएं: डीसी

कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, राजस्व विभाग, आपदा प्रबंधन तथा जिला भू-अर्जन कार्यालय से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक सोमवार को की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने खनन विभाग, सहकारिता विभाग, परिवहन विभाग, नाप-तौल विभाग, वाणिज्य कर विभाग, नगर परिषद, नगर पंचायत सहित अन्य संबंधित विभागों से लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत राजस्व संग्रह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला भू-अर्जन विभाग के अधिकारियों को इस दौरान सख्त हिदायत दी गई। राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने दाखिल-खारिज से संबंधित लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।

भूमि नापी एवं परिशोधन से जुड़े सभी लंबित मामलों का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही सभी अंचल अधिकारियों को दाखिल-खारिज मामलों के लिए ऑफलाइन रजिस्टर का सुव्यवस्थित एवं अद्यतन संधारण करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने दाखिल-खारिज एवं आपदा से संबंधित मामलों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए संबंधित कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने की बात कही। बैठक में अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, श्रम अधीक्षक अभिषेक वर्मा सहित सभी अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsDeputy Commissioner Reviews Revenue Collection and Land Acquisition in District Meeting
;;;