जमीन से संबंधित मामलों को जल्द निपटाएं अफसर: उपायुक्त

Apr 07, 2026 11:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

उपायुक्त ऋतुराज ने जन शिकायत कोषांग की समीक्षा बैठक की। बैठक में भूमि नापी, अतिक्रमण, अवैध जमाबंदी और भूमि विवादों पर ध्यान दिया गया। उपायुक्त ने सभी लंबित आवेदनों को प्राथमिकता से निपटाने का निर्देश दिया और अधिकारियों को समयबद्ध कार्य करने को कहा।

जमीन से संबंधित मामलों को जल्द निपटाएं अफसर: उपायुक्त

कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में मंगलवार को जन शिकायत कोषांग की समीक्षा बैठक की। बैठक में जनता दरबार एवं मीता पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर विभिन्न विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की बिंदुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने अंचलवार भूमि नापी, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, अवैध जमाबंदी, भूमि विवाद सहित अन्य अंचल संबंधी मामलों पर विशेष ध्यान देते हुए सभी लंबित आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भूमि से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान किया जाए।उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं कार्यालय प्रधानों को अपने-अपने कार्यालयों के सुचारू संचालन के लिए कर्मचारियों के साथ नियमित बैठक करने और लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से संपादित करने का निर्देश दिया।

साथ ही विभागीय एवं अन्य स्रोतों से प्राप्त पत्रों का समय पर निवारण सुनिश्चित करने को कहा।इसके अतिरिक्त, उन्होंने अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को थाना दिवस के दौरान अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन कर इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने यह भी कहा कि जिन मामलों का निष्पादन सात दिनों के भीतर संभव है, उन्हें हर हाल में तय समयसीमा के अंदर पूरा किया जाए।बैठक में उप विकास आयुक्त रवि जैन, अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप शुक्ला, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर, जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुजूर, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी सुभाष यादव, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नीतीश कुमार निशांत सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।