ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड कोडरमादोषी पुलिस कर्मी को बर्खासत करने की मांग

दोषी पुलिस कर्मी को बर्खासत करने की मांग

कोडरमा। झुमरी तिलैया थाना के पूर्व प्रभारी आरएन ठाकुर की निरंकुशता समझ से परे है। वाहन पार्किंग के विवाद पर एक प्रसिद्ध डॉक्टर की पिटाई पुलिस की गुंडागर्दी को दर्शाती है। उक्त...

दोषी पुलिस कर्मी को बर्खासत करने की मांग
हिन्दुस्तान टीम,कोडरमाTue, 11 Aug 2020 11:14 PM
ऐप पर पढ़ें

झुमरी तिलैया थाना के पूर्व प्रभारी आरएन ठाकुर की निरंकुशता समझ से परे है। वाहन पार्किंग के विवाद पर एक प्रसिद्ध डॉक्टर की पिटाई पुलिस की गुंडागर्दी को दर्शाती है। उक्त बातें 11 अगस्त को सूचना अधिकार मंच सचिव आरके बसंत ने कही है। उन्होंने कहा है कि वर्दी के रौब में अपने कर्तव्यों को भूल निरंकुशता में जब डॉक्टर के साथ ऐसा कर सकती है,तो आम जनता के साथ कैसे पेश आती होगी। पूर्व में भी लॉकडाउन में एक वृद्ध का हाथ इसी तरह तोड़ दिया गया था,जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आज इस कोरोना त्रासदी में पुलिस भी कोरोना वारियर कहला रही है,पर कुछ की गलतियों के कारण पूरा महकमा बदनाम हो रहा है। इस प्रकरण में सदाशयता का परिचय देते हुए एसपी ने अपने अधिकार अनुसार दोषियों को लाइन हाजिर कर दिया है। श्री बसंत ने इस प्रकरण पर ऐसी मानसिकता वाले पुलिसकर्मियों को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है,जो न्यायसंगत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें