शिक्षक के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए तीन लाख

Dec 03, 2025 11:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

तिलैया थाना के बिशनपुर रोड निवासी मुकेश कुमार, जो एक सरकारी शिक्षक हैं, साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। उन्होंने तिलैया थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि एटीएम से 7000 रुपए निकालने के बाद उनके खाते से 3000 रुपए गायब हो गए। यह घटना बुधवार को हुई है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

शिक्षक के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए तीन लाख

कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना के बिशनपुर रोड निवासी मुकेश कुमार साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। वह पेशे से सरकारी शिक्षक हैं। इस संबंध में उन्होंने तिलैया थाना को मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में पीड़ित का कहना है उन्होंने तिलैया थाना के पास स्थित एक एटीएम से सात हजार की निकासी की थी। इसके बाद वह घर चले गए। इसी दौरान बुधवार की दोपहर करीब 10 से लेकर 12 बजे के बीच उनके खाते से करीब तीन हजार रुपए की निकासी कर ली गई। उन्होंने कहा है कि यह निकासी जिस बैंक के खाते से हुई है उसका एकांउंट चंदवारा एसबीआई में है।

आवेदन में उन्होंने कहा है की घटना बुधवार को 10 बजे से 12:00 के बीच हुई है। तिलैया थाना के पास स्थित एटीएम से भी इस तरह की ठगी होने की सूचना के बाद लोग सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;