सीआरपीएफ जवान सुजीत कुमार के निधन की सूचना पर परिजनों से मिलने पहुंची विधायक

Dec 15, 2025 11:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

स्थानीय विधायक डा. नीरा यादव ने 27 वर्षीय सीआरपीएफ जवान सुजीत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया। सुजीत की पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में थी और उन्होंने 2023 में सीआरपीएफ की 54वीं बटालियन में भर्ती हुए थे। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

सीआरपीएफ जवान सुजीत कुमार के निधन की सूचना पर परिजनों से मिलने पहुंची विधायक

मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री डा. नीरा यादव सोमवार को देवीपुर निवासी 27 वर्षीय सीआरपीएफ जवान सुजीत कुमार के निधन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर पहुंचीं। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में उन्हें ढाढ़स बंधाया। बताया गया कि जवान सुजीत कुमार की पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र निशात, करपूरा ब्राने में थी। वे वर्ष 2023 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 54वीं बटालियन में भर्ती हुए थे। देश सेवा के दौरान उनके असामयिक निधन से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

डा. नीरा यादव ने कहा कि देश ने एक जांबाज सपूत को खो दिया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकसंतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर जिला महामंत्री विजय यादव, मंडल अध्यक्ष सुनील यादव, प्रखंड प्रतिनिधि पवन सिंह, नन्दकिशोर भारती, नरेन्द्र सिंह सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।