तबादला: लंबे समय से जमे कर्मचारी फिर पुरानी जगह पर प्रतिनियुक्त
कोडरमा जिले में लंबे समय से एक ही कार्यालय और पद पर जमे कर्मियों के स्थानांतरण को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई की गई है, लेकिन यह कार्रवाई अब सवालों के घेरे में आ गई है। 29 कर्मचारियों के स्थानांतरण की सूची में कई मामलों में केवल कागजों पर बदलाव हुआ है। यह प्रक्रिया केवल औपचारिकता बनकर रह गई है।

कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा जिले में लंबे समय से एक ही कार्यालय और एक ही पद पर जमे कर्मियों के स्थानांतरण को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई तो की गई, लेकिन यह कार्रवाई अब सवालों के घेरे में आ गई है। जिला प्रशासन की ओर से 29 कर्मचारियों के स्थानांतरण और प्रतिनियुक्ति संबंधी सूची जारी की गई है, मगर कई मामलों में सिर्फ कागजों पर पदस्थापन बदला गया है, जबकि प्रतिनियुक्ति पहले वाली जगह पर ही कर दी गई है। इस व्यवस्था को लेकर जिले में चर्चाओं का दौर तेज है। विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग भी दबे स्वर में इस पर आपत्ति जता रहे हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से संवेदनशील पदों पर जमे कर्मियों को हटाने की प्रक्रिया केवल औपचारिकता बनकर रह गई है。
स्थानांतरण की जानकारी
जानकारी के अनुसार जिले में कई ऐसे कर्मचारी हैं, जो तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही स्थान पर कार्यरत हैं। शासन स्तर से स्पष्ट निर्देश था कि संवेदनशील पदों पर तीन वर्ष से अधिक समय से पदस्थ कर्मियों का स्थानांतरण किया जाए, ताकि प्रशासनिक पारदर्शिता बनी रहे।
प्रशासनिक पारदर्शिता पर प्रश्न
जिला प्रशासन ने निर्देशों के अनुपालन में स्थानांतरण सूची तो जारी कर दी, लेकिन कई कर्मचारियों को नई जगह पदस्थापित करने के साथ-साथ प्रतिनियुक्ति फिर उसी पुराने कार्यालय या कार्यस्थल पर दे दी गई। इससे स्थानांतरण की मंशा और पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


