कोडरमा घाटी में किनारे चट्टान पर चढ़ा कंटेनर, बचा चालक

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

कोडरमा थाना क्षेत्र में बोकारो से बिहार की ओर जा रहा एक कंटेनर अचानक असंतुलित हो गया और सड़क चट्टान पर चढ़ गया। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया। रोड सेफ्टी टीम और कोडरमा पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

कोडरमा घाटी में किनारे चट्टान पर चढ़ा कंटेनर, बचा चालक

कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के नौवां माइल के समीप बोकारो से कोडरमा घाटी के रास्ते बिहार की ओर जा रहा एक कंटेनर बुधवार को अचानक असंतुलित होकर सड़क चट्टान पर चढ़ गया। हादसा कोडरमा घाटी क्षेत्र के नौवा माइल में हुआ। हादसे में कंटेनर चालक सुरक्षित बच गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी टीम के सदस्य सागर कुमार गिरी और कोडरमा पुलिस की पीसीआर टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और स्थिति को नियंत्रित किया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन समय रहते बचाव कार्य शुरू होने से बड़ी दुर्घटना टल गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।