राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज होगी श्रद्धांजलि सभा
Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
कांग्रेस की ओर से 21 मई को राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम साहू धर्मशाला, झुमरी तिलैया में होगा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक के अनुसार, कार्यक्रम में सभी प्रमुख पदाधिकारी और सम्मानित कांग्रेसजन शामिल होंगे।

कोडरमा। कांग्रेस की ओर से राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी। इस संदर्भ में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार 21 मई को साहू धर्मशाला, झुमरी तिलैया में श्रद्धांजलि सभा होगी। कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारीगण, सभी मंच-मोर्चा के जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं सभी सम्मानित कांग्रेसजन शामिल होंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


