ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड कोडरमाकांग्रेस प्रदेश महासचिव ने जताई संवेदना

कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने जताई संवेदना

कांगेस के प्रदेश महासचिव सह पूर्व लोकसभा युवा अध्यक्ष धनंजय प्रसाद सिंह 8 अक्तूबर को औपचारिक दौरा पर डोमचांच होते हुए कोडरमा पहुंचे। श्री सिंह ने कोडरमा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू...

कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने जताई संवेदना
हिन्दुस्तान टीम,कोडरमाFri, 09 Oct 2020 03:06 AM
ऐप पर पढ़ें

कांगेस के प्रदेश महासचिव सह पूर्व लोकसभा युवा अध्यक्ष धनंजय प्रसाद सिंह 8 अक्तूबर को औपचारिक दौरा पर डोमचांच होते हुए कोडरमा पहुंचे। श्री सिंह ने कोडरमा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने उनका स्वागत किया। साथ ही डोमचांच प्रखंड अध्यक्ष लीलावती मेहता के निवास स्थान पहुंचकर उनके पुत्र के आकस्मिक निधन पर दु:ख व्यक्त किया। मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष पांडेय,असंगठित कांग्रेस स्टेट कोऑर्डिनेटर भागीरथ पासवान सहित राजधनवार कांग्रेस कमेटी के संजय कुमार सिंह,प्रकाश मंडल समेत अन्य लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें