घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला
कोडरमा में कांग्रेस ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि रात में 60 रुपये की बढ़ोतरी से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। उन्होंने महंगाई के कारण गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए रसोई चलाना मुश्किल बताया।

कोडरमा। देश में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कोडरमा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि आधी रात में गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी करना आम जनता पर सीधा आर्थिक बोझ डालने जैसा है। उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए रसोई चलाना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाना केंद्र सरकार की जनविरोधी नीति को दर्शाता है। आरोप लगाया कि मोदी सरकार लगातार महंगाई बढ़ाकर आम लोगों की कमर तोड़ रही है।
उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जनता से बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन आज स्थिति यह है कि खाने-पीने की चीजों से लेकर रसोई गैस तक सब कुछ महंगा हो गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


