Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsCongress Organizational Meeting in Barwadih Strengthening Grassroots Leadership
कोडरमा जिले में मजबूत हो रही है कांग्रेस: प्रकाश

कोडरमा जिले में मजबूत हो रही है कांग्रेस: प्रकाश

संक्षेप:

बरवाडीह में कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई, जिसमें जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि पंचायत कमेटी एवं बीएलए की नियुक्ति तेजी से की जा रही है। 20 जनवरी को एक महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कई नेताओं ने बैठक में भाग लिया और कांग्रेस की विचारधारा से प्रेरित लोगों का पार्टी में शामिल होना बताया।

Dec 08, 2025 12:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के बरवाडीह में कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक बैठक मुंशी दास की अध्यक्षता एवं बलदेव दास के संचालन में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि पंचायत कमेटी एवं बीएलए की नियुक्ति तेजी से की जा रही है, जिसे शीघ्र ही प्रदेश कार्यालय भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि कोडरमा कांग्रेस द्वारा नियुक्त बीएलए यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी मतदाता का नाम बूथ स्तर पर छूट न जाए। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता रवि शंकर सिंह एवं मालती चंद्रा ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पार्टी में शामिल होने वालों में लोकनाथ साव, गोपाल साव, चंद्रबले सिंह, राम किशुन दास, रंजीत दास, रहमत अली, कल्पना कुमारी, शांति देवी, कौशल्या देवी, मुन्नी देवी, माला देवी, रहीम खातून, कल्पना देवी, कुंती देवी, सुधा देवी, तारामती देवी, सुमंती देवी सहित कई अन्य लोग शामिल रहे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 20 जनवरी तक मरकच्चो प्रखंड में एक विशाल महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़े पैमाने पर कार्यकर्ताओं एवं आमजन की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। बैठक को बलदेव दास, रामेश्वर यादव, असगर अली, सदानंद सिंह, लोकनाथ साव सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन सदानंद सिंह ने किया।