बिजली विभाग की बदहाली दूर करने को लेकर कांग्रेस की बैठक आज

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

कोडरमा में बुधवार को कांग्रेस की बैठक होगी, जिसमें बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल विद्युत अधीक्षण अभियंता से मिलेगें। इसके बाद नगर कांग्रेस कमेटी झुमरी तिलैया में नए पदाधिकारियों के स्वागत समारोह पर चर्चा होगी।

बिजली विभाग की बदहाली दूर करने को लेकर कांग्रेस की बैठक आज

कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। बिजली विभाग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को कांग्रेस की एक बैठक होगी। यह जानकारी देते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने बताया कि बैठक के पूर्व दोपहर 1:00 बजे विद्युत अधीक्षण अभियंता अंचल कोडरमा एवं कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कोडरमा से कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल मिलकर स्मार पत्र सौपेगा। इसके बाद पुराना बस स्टैंड इमाम क्लीनिक में 3:30 बजे से नगर कांग्रेस कमेटी झुमरी तिलैया में महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें 12 मई को संगठन सृजन अभियान के तहत नए जिला कार्यकारणी के पदाधिकारियों एवं प्रदेश कमेटी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण एवं स्वागत समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।