संगठन की मजबूती ही लोकतंत्र की असली ताकत :कांग्रेस
कांग्रेस की एक बैठक बुधवार को हुई, जिसमें जिला कांग्रेस कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारीयों को नियुक्ति प्रमाण पत्र देने का निर्णय लिया गया। 12 मई को साहू धर्मशाला झुमरी तिलैया में समारोह आयोजित होगा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि पार्टी एसएआर अभियान के लिए पूरी तरह तैयार है।

कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। कांग्रेस की एक बैठक बुधवार को हुई। संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारी एवं प्रदेश के नवनियुक्त पदाधिकारीयों को नियुक्ति प्रमाण पत्र देने एवं स्वागत समारोह का कार्यक्रम 12 मई को साहू धर्मशाला झुमरी तिलैया में 10:30 बजे से आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम की तैयारी
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर नगर अध्यक्ष संजय सेठ के अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड में शुरू होने वाले एसएआर अभियान को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार लोकतांत्रिक संस्थाओं एवं संविधान पर हमला हमला कर रही है।
संगठन को मजबूत करना
कोडरमा जिले के एक-एक कार्यकर्ता तक पहुंच कर संगठन को बुथ स्तर पर मजबूत किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए मनोज सहाय उर्फ पिंकू ने कहा कि कोडरमा जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए एक-एक कार्यकर्ताओं के पास जाने की जरूरत है । नवनीत ओझा ,जिला उपाध्यक्ष आनंद कुमार मेहता ,जिला महासचिव मोहम्मद हुसैन ,जिला महासचिव प्रभात कुमार राम ,जिला सचिव संजय शर्मा ,मिथुन सिंह, मोहम्मद मुस्ताक, गणेश्वर स्वर्णकार ,सुबोध कुमार, सउद खान ,जमाल खान, मोहम्मद जमीर सोनू सिद्दीकी आदि बैठक में मौजूद थे।
प्रश्न और उत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


