Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsCongress Meeting in Kodarma Strategies for Upcoming Elections and Manrega Protests
मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर सभी प्रखंडों में धरना देगी कांग्रेस

मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर सभी प्रखंडों में धरना देगी कांग्रेस

संक्षेप:

य चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा हुई और पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को मजबूती से चुनाव में सहयोग करने पर सहमति बनी। बैठक में मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर ब

Jan 21, 2026 11:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति की प्रथम बैठक कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक की अध्यक्षता में झुमरी तिलैया स्थित साहू धर्मशाला में हुई। बैठक का संचालन नगर अध्यक्ष संजय सेठ ने किया। बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा हुई और पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को मजबूती से चुनाव में सहयोग करने पर सहमति बनी। बैठक में मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए यह तय किया गया कि केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ सभी प्रखंडों, पंचायतों और मंडलों में धरना-प्रदर्शन एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित की जाएंगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं कोडरमा कांग्रेस प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा को कमजोर करने की साजिश कर रही है। मजदूरों की मजदूरी समय पर नहीं मिल रही, काम के दिन घटाए जा रहे हैं और बजट में कटौती कर गरीबों की आजीविका पर हमला किया जा रहा है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने केंद्र सरकार पर सीधा प्रहार करते हुए कहा ,कि भाजपा सरकार की नीतियां गरीब, किसान और मजदूर विरोधी हैं। बैठक को पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, प्रदेश सचिव ईश्वर आनंद, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव, जिप सदस्य लक्ष्मण यादव, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सिंह यादव, मनोज सहाय उर्फ पिंकू, पूर्व जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान, फैयाज अब्बू, केसर, संजय दास, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष बेबी सिन्हा, अनुसूचित विभाग जिला अध्यक्ष दशरथ पासवान, संजय शर्मा सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस सतगावां में 27 जनवरी, मरकच्चो 28 जनवरी, डोमचांच 29 जनवरी, चंदवारा 31 जनवरी, कोडरमा 2 फरवरी, जयनगर 3 फरवरी को एकदिवसीय धरना देगी। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया ,कि जब तक मनरेगा मजदूरों को उनका अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।