Kodarma News: पीसीसी सड़क निर्माण में लापरवाही बरते जाने की प्रमंडलीय आयुक्त से शिकायत

हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

Kodarma News: फोटो कोडरमा 19 कोडरमा परिसदन में गुरुवार को आयुक्त को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस के जिलाध्यक्ष। कोडरमा हमारे प्रतिनिधि उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयु

Kodarma News: पीसीसी सड़क निर्माण में लापरवाही बरते जाने की प्रमंडलीय आयुक्त से शिकायत

Kodarma News: कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता के कोडरमा परिसदन आगमन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रजक ने गुरुवार को उनसे मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रकाश रजक ने कोडरमा प्रखंड के लोहासिकर से वृंदा तक 2.66 किमी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना अंतर्गत पीसीसी सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितता एवं घटिया कार्य की उच्चस्तरीय जाँच को लेकर समिति गठन के लिए ज्ञापन सौंपा हैं। उन्होंने संबंधित मामले में अविलंब कार्रवाई करने की मांग की गई। इस दौरान प्रकाश रजक ने आयुक्त को बताया कि उक्त मामले को लेकर कोडरमा उपायुक्त को कई बार आवेदन दिया जा चुका है।

इसके बावजूद अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने आयुक्त से मामले में हस्तक्षेप करते हुए शीघ्र कार्रवाई कराने का आग्रह किया। ज्ञापन सौंपे जाने के बाद आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने मामले को लेकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मामले में जल्द सकारात्मक कार्रवाई होगी और संबंधित लोगों को न्याय मिलेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़कोडरमाKodarma News: पीसीसी सड़क निर्माण में लापरवाही बरते जाने की प्रमंडलीय आयुक्त से शिकायत