डोमचांच में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जनसंवाद व प्रशिक्षण आयोजित
डोमचांच में प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जनसंवाद एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने मनरेगा योजना को कमजोर करने के खिलाफ आवाज उठाई। प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने जनसंवाद का उद्देश्य समस्याओं का समाधान बताया। कार्यक्रम में कई कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया।

डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कांग्रेस कमेटी डोमचांच के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत ब्लॉक स्तरीय जनसंवाद एवं (बूथ लेवल एजेंट) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने की, जबकि संचालन गणेश पांडे ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मनरेगा योजना गरीबों और मजदूरों के लिए जीवनरेखा है, लेकिन इसे लगातार कमजोर करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने और योजना को बचाने के लिए संघर्ष तेज करने की अपील की।
साथ ही उन्होंने महंगाई, गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और रोजमर्रा की वस्तुओं की किल्लत को लेकर भी केंद्र सरकार की आलोचना की।प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि जनसंवाद का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों, मजदूरों और किसानों के अधिकारों के लिए लड़ती रही है।कांग्रेस नेता अनंत मेहता ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया, जबकि अजय कृष्णा ने कहा कि BLA प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं को चुनावी प्रक्रिया की बेहतर समझ मिलेगी।कार्यक्रम को 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष लीलावती मेहता, सरोज मेहता, मन्नाराम, अर्जुन साहू, बाल गोविंद पांडे, रफीक मियां, सुधीर मेहता, शिव रतन शर्मा (पप्पू), आशीष मेहता सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


