गो माता को मिले सम्मान और अधिकार : सुरेंद्र

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

जयनगर के पूर्व प्रत्याशी सुरेंद्र भाई मोदी ने गौवंश की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने गाय को माता मानते हुए उसे सम्मान और अधिकार नहीं मिलने की बात कही। मोदी ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की, साथ ही नेताओं के विवादास्पद बयानों की निंदा की।

गो माता को मिले सम्मान और अधिकार : सुरेंद्र

जयनगर। बरकट्ठा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेंद्र भाई मोदी ने गौवंश की स्थिति और गौहत्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गाय को माता तथा पूजनीय माना गया है, लेकिन आज भी उसे वह सम्मान और अधिकार नहीं मिल पाया है जिसकी अपेक्षा की जाती रही है। उन्होंने कहा कि वर्षों से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की। सुरेंद्र मोदी ने कुछ नेताओं द्वारा गाय और गोमांस को लेकर दिए गए बयानों पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसे वक्तव्य करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं।

सवाल उठाया कि जब गाय को धर्मग्रंथों, संतों और भगवान कृष्ण की परंपरा में विशेष स्थान प्राप्त है, तो उसके संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे हैं। कहा कि भारत आज मांस और चमड़ा निर्यात के क्षेत्र में अग्रणी देशों में शामिल है, जिससे यह प्रश्न खड़ा होता है कि देश गौसंवर्धन की दिशा में आगे बढ़ रहा है या गौवंश आधारित व्यापार को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।