सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का लोगों ने लिया संकल्प
फोटो कोडरमा 07 किया। बैठक में दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ होली और रमजान मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। उपस्थि

मरकच्चो, निज प्रतिनिधि । रंगों का त्योहार होली एवं पवित्र माह रमजान को लेकर रविवार को नवलशाही थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सुमन कुमार ने की, जबकि संचालन मसमोहना पसंस विजय सिंह ने किया। बैठक में दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ होली और रमजान मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। उपस्थित लोगों ने प्रशासन से विशेष रूप से शराब पर रोकथाम के लिए सख्त कार्रवाई करने की मांग की। थाना प्रभारी सुमन कुमार ने स्पष्ट कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि होली और रमजान को देखते हुए थाना क्षेत्र में लगातार गश्ती की जाएगी तथा सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। इस अवसर पर डोमचांच बीडीओ भोला पाण्डेय ने कहा कि सरकार द्वारा त्योहारों के मद्देनजर जारी गाइडलाइन का सभी को पालन करना अनिवार्य है। बैठक में सीओ रविंद्र पाण्डेय, पुरनाडीह मुखिया पप्पू यादव, खरखार मुखिया प्रतिनिधि पिंटू यादव, धरगांव मुखिया मिस्टर यादव, समाजसेवी मदनमोहन सिंह, धीरेन्द्र सिंह, शंकर साव, हरदेव साव, दशरथ यादव, कलीमुद्दीन अंसारी, झामुमो नेता अशरफ अंसारी, कमलेश शर्मा, एसआई मदन मिश्रा, एसआई शांति भूषण, एसआई सुकर टोप्पो, एएसआई राजीव सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। होली की खबर जारी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


