सभी घाटों पर साइनेज लगाने और गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति का आदेश
छठ पूजा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों संग की बैठक प्रत्येक छठ घाट पर साफ-सफाई, चेंजिंग रूम, बेरिकेडिंग सुनिश्चित करने को कहा कोडरमा, वरीय संवाददाता

कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में आगामी छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और नगर निकायों के प्रशासकगण उपस्थित रहे। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि प्रत्येक छठ घाट पर साफ-सफाई, चेंजिंग रूम, बेरिकेडिंग और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। सभी घाटों पर साइनेज और बैनर लगाना तथा गोताखोरों की नियुक्ति अनिवार्य की गई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि छोटे-बड़े सभी घाटों पर पूजा आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी की जाएं और विधि-व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाए। इसके अलावा, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अनुदीप सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती रिया सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री विजय कुमार सोनी सहित सभी अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




