Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsChhath Mahaparv Preparation Meeting Held in Ghaghri New Committee Formed
घंघरी में छठ पूजा समिति का गठन, मनोज सिंह बने अध्यक्ष

घंघरी में छठ पूजा समिति का गठन, मनोज सिंह बने अध्यक्ष

संक्षेप:

जयनगर के ग्राम घंघरी में छठ महापर्व की तैयारी के लिए एक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में छठ पूजा समिति का गठन किया गया, जिसमें मनोज सिंह को अध्यक्ष और देवेंद्र कुमार राणा को सचिव चुना गया। इस वर्ष छठ...

Mon, 13 Oct 2025 01:25 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

जयनगर, निज प्रतिनिधि। छठ महापर्व की तैयारी को लेकर ग्राम घंघरी में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से छठ पूजा समिति का गठन किया गया, जिसमें मनोज सिंह को अध्यक्ष चुना गया। बैठक में उपस्थित ग्रामवासियों ने संकल्प लिया कि इस वर्ष छठ महापर्व को भव्यता और पूर्ण शांति के साथ संपन्न कराया जाएगा। गठित समिति में देवेंद्र कुमार राणा को सचिव, महेश पांडे को उपाध्यक्ष, बद्री मंडल को उपसचिव, छोटे लाल सिंह को कोषाध्यक्ष तथा जितेंद्र सिंह को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, राम प्रसाद सिंह, शिक्षक महेश सिंह, रणजीत सिंह और राजकुमार पासवान को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी अमर परमार और परमानंद गिरि को सौंपी गई है। मेला संचालन और सुरक्षा व्यवस्था का दायित्व अवित कुमार सिंह, संतोष राणा, सुनील कुमार सिंह, विक्रम सिंह, राजकुमार पासवान, कैलाश शर्मा, मुकेश कुमार सिंह, अरुण कुमार पांडे और दीपक गिरी को दिया गया है। संचालक के रूप में शशि कुमार पांडे और मंच संचालन की जिम्मेदारी अजीत कुमार सिंह व संजय पांडे निभाएंगे। पूजा प्रभारी के रूप में दिनेश पंडित और दीपक पांडे रहेंगे, जबकि पंडाल सुरक्षा की देखरेख सरयू सिंह, बिशन पंडित, डोमन राणा और गुरसहाय पंडित करेंगे। इसके अलावा स्वच्छता, परिवहन और निगरानी के लिए भी अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। जानकारी के अनुसार, छठ मेला 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक आयोजित होगा। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता के विशेष इंतजाम किए जाएंगे ताकि पर्व शांतिपूर्ण और श्रद्धामय वातावरण में सम्पन्न हो सके।