चंदवारा बाजार में सर्विस लेन को कराया गया खाली
Apr 06, 2026 11:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
चंदवारा पुलिस ने चंदवारा बाजार में एनएच फोरलेन के बगल सर्विस लेन में अतिभ्रमण हटाने का अभियान चलाया। थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार के अनुसार, जिलास्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक में जाम की समस्या उठाई गई थी। डीसी के निर्देश पर ठेले, सब्जी दुकान और वाहनों को हटाकर रास्ता साफ किया गया।

चंदवारा, निज प्रतिनिधि। चंदवारा पुलिस द्वारा सोमवार को चंदवारा बाजार में एनएच फोरलेन के बगल सर्विस लेन में अतिभक्रमण हटाओ अभियान चलाकर रास्ते को खाली कराया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार ने बताया कि जिलास्तरीय टॉस्क फोर्स टीम की बैठक जनप्रतिनिधियों उक्त मामला उठाया गया था। इसमें कहा गया कि सर्विस लेन में जाम लगे रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। इसको देखते हुए डीसी के निर्देश के उक्त सर्विसलेन में लगे ठेले, सब्जी दुकान व वाहनों को हटाकर रास्ता को क्लियर कराया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


