Kodarma News: चंदवारा दुर्गा पूजा समिति की बैठक में पूजा को भव्य रूप से मनाने का निर्णय, कमेटी का गठन

हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

Kodarma News: फोटो: 5 में चंदवारा में मंगलवार को आयोजित बैठक में मौजूद पूजा समिति के सदस्य। चंदवारा निज प्रतिनिधि चंदवारा में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर श्री दुर

Kodarma News: चंदवारा दुर्गा पूजा समिति की बैठक में पूजा को भव्य रूप से मनाने का निर्णय, कमेटी का गठन

Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि। चंदवारा में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर श्री दुर्गा पूजा समिति की बैठक मंगलवार को मंडप परिसर में हुई। बैठक में अश्विन दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि चंदवारा में वर्ष 1945 से अश्विन दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी पूजा को भव्य तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूजा आयोजन को लेकर विभिन्न तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद समिति की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें विनोद मोदी को अध्यक्ष, संतोष मोदी को कार्यकारी अध्यक्ष, रविंद्र नाथ को उपाध्यक्ष, संजय मोदी को सचिव व गौतम कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दशरथ मोदी, प्रमोद मोदी, विजय मोदी, अजय कुमार, अरविंद कुमार, कुमार आनंद, प्रदीप कुमार बर्णवाल, रोहित कुमार, विश्वजीत कुमार, सुरेश मोदी, ओमप्रकाश गुप्ता, पवन मोदी, सत्येंद्र कुमार, मुन्ना बर्णवाल, विक्रांत कुमार, रंजीत कुमार व सूरज कुमार का चयन किया गया। समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पूजा को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग से कार्य करने और आयोजन को भव्य बनाने का निर्णय लिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़कोडरमाKodarma News: चंदवारा दुर्गा पूजा समिति की बैठक में पूजा को भव्य रूप से मनाने का निर्णय, कमेटी का गठन